रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की स्वयंसेवी छात्राओं ने रक्तदान दिवस पर ग्राम बर्सू में जन जागरूता रैली का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने सफाई अभियान भी चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट के नेतृत्व में राबाइंका की स्वयंसेवी छात्राओं ने विद्यालय से बर्सू गांव तक रैली निकाली और लोगों को जागरूक करते हुए नारे लगाये। कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है। इससे हम किसी व्यक्ति की जान को बचा सकते हैं। अंजू बिष्ट ने कहा कि घर और उसके आस-पास साफ सफाई का होना जरूरी है। स्वच्छता बनाये रखने से बीमारी भी नहीं होती है और शरीर भी चुस्त-दुरूस्त रहता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य डाॅ ममता नौटियाल ने कहा कि रक्तदान करने से हमारा शरीर कमजोर नहीं होता है, बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सेमवाल, सुनीता नौटियाल, ममता रावत, सुषमा डोभाल, मीनाक्षी नेगी, मासन्तु लाल, अनामिका, मनीषा, अंजली, फरीन, दीपिका, आरती, नेहा, सलोनी सहित कई स्वयंसेवी मौजूद थी।