देहरादून। देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले देहरादून के सालावाला निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चैहान का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने पीछे वह पत्नी त्रिलोचनी देवी, पुत्र धर्मपाल चैहान, कमल चैहान एवं एक पुत्री तथा 4 नाती-पौते छोड़ गये हैं। वह 1924 में चमोली जनपद के झिरकोटी में हुआ था। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ आनर दिया गया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सैनानी शूर सिंह चैहान को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनें कहा कि वह इस उम्र तक इतने सक्रिय थे कि वह इस बार के नगर निगम चुनावों भी मतदान करने गये थे। उन्होनें ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दुख की घडी में परिवारजनों को सात्वंना दी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद भूपेन्द्र कठैत, उप जिलाधिकारी देहरादून, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Related Posts
January 13, 2026
0
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग ‘AA+’ में हुई अपग्रेड
January 13, 2026
0

