2022 को कंगना ने बताया ब्लॉकबस्टर ईयर्स

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कंगना रनौत ने वर्ष 2022 को अपने लिए ब्लॉकबस्टर ईयर्स बताया है। कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म धाकड़ प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई है। कंगना ने वर्ष 2022 को अपने लिए ब्लॉकबस्टर ईयर्स बताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा है कि 2019 में मैंने मणिकर्णिका दी, जिस फिल्म ने 160 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ष 2021 में थलाइवि रिलीज हुई थी। मैंने 2022 में बहुत ज्यादा नेगिटीविटी देखी, लेकिन यह वर्ष ब्लॉकबस्टर का है। अपने आपको तैयार रखिए, यह अभी तक खत्म नहीं हुआ है, मुझे इसे लेकर बहुत अपेक्षाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *