
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई देहरादून द्वारा तिलक रोड स्थित श्री महावीर जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सबको वैक्सीन मुक्त वैक्सीन कैंप आयोजित किया गया ।
इस अवसर मुख्य रूप से देहरादून में श्री सुनील उनियाल गामा जी, राजपुर विधायक श्री खजान दास जी , दर्पण मुनि जी रविंद्र कटारिया जी, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री नरेश चंद जैन ,भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ,पार्षद अनीता गर्ग जी,रहे।
इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष श्री सचिन जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए यह एक सुरक्षा कवच है जो हमारे परिवार को सुरक्षित करेगा।
इस अवसर पर देहरादून के प्रथम नागरिक श्री सुनील उनियाल गामा जी ने जैन भवन मंत्री संदीप जैन जी ने वीरेश जैन जी वर्षा जैन सिम्मी जी एवम अन्य लोगो ने वैक्सीन लगवाई।
इस अवसर पर देहरादून के प्रथम नागरिक श्री सुनील उनियाल गामा जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देखा जा रहा है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नही बल्कि समस्त समुदाय एवम संस्थाओं के माध्यम से वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं और सभी क्षेत्र कवर किए जा रहे हैं जिससे कोई भी व्यक्ति वैक्सीन के बिना ना छूटे
इस अवसर पर राजपुर विधायक श्री खजान दास जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मुझे गर्व है अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर मैं उनका धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने सभी देशवासियों के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई
इस अवसर पर राजकुमार तिवारी जी सुरेंद्र कुमार जैन राजेश जैन एस के जैन ममता जैन मुकेश जैन रजत शर्मा नरेश चंद जैन महेंद्र कुमार जैन राजीव जैन राकेश कुमार जैन मनोज जैन सुनील जैन मुनेंद्र स्वरूप जैन बीना जैन ममलेश जैन पुनीता जैन विपिन जैन कमल जैन सुकुमार जैन अजय जैन अशोक जैन आशीष जैन विवेक जैन संजीव जैन अशोक जैन भोपाल सिंगल डॉक्टर एस के जैन विशद कुमार जैन अर्जुन जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

