

देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के प्रिंटिंग प्रैस भवन का जीर्णोद्धार कर उसे फोटो गैलेरी में परिवर्तित करने के बाद दिनांक 15 दिसम्बर, 2021 से पर्यटकों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है।अभी तक इस विभाग में फोटो गैलरी बनाने का कार्य चल रहा था। इस में प्रकृति से जुडी फोटो देखने को मिलेंगी।

