देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में आज प्रातः भोर में सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया
अमर शहीदों, विश्वकल्याण को रहा समर्पित
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि आज प्रातः भोर में सेवादल के सेवादार व श्रद्धालु मंदिर में पवित्र गंगाजल बा दूध दही घी पंचामृत इत्यादि से रुद्री जी के वैदिक पाठ ओके मंत्रोचार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक प्रारंभ किया गया और प्रभु को फल फूल बिल्वपत्र पुष्प पुष्प माला मिष्ठान इत्यादि अर्पण कर धूप दीप दर्शाई गई और अंत में देश के शहीदों की आत्मा की शांति व विश्वकल्याण आदि को समर्पित रहा
हलवा का प्रसाद हुआ वितरित
रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हलवा का प्रसाद भी वितरित किया गया
साय काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी की सामूहिक आरती की गई शृंगार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ लगी रही सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया
इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी सोहन लाल गर्ग नवीन गुप्ता विक्की गोयल दिलीप सैनी अनुराग अग्रवाल देव अग्रवाल राकेश मित्तल अनिल गोयल दीपक मित्तल संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे
संजय गर्ग सेवा दल


