भाजपा देहरादून मेयर प्रत्याशी ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) भाजपा देहरादून नगर निगम प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और राजपुर विधायक खजान दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री “हिमालय पुत्र” हेमवतीननदन बहुगुणा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि किसी भी समाज और समूह के लिए महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए और उनके देश प्रदेश व समाज हित में किए गए कार्यों को याद रखना अच्छे समाज के लिए जरूरी है। निकाय चुनाव में जीत के उपरांत देहरादून नगर निगम को सामाजिक समरसता की दृष्टि से आदर्श, आंदोलनकारियों के सपनों का शहर और हरित दून बनाने के प्रयास किए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *