Dehradun: राजधानी के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय ‘आर्किटेक्स – द आर्किटेक्चरल एक्सपो’ के दूसरे दिन शनिवार को लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। सप्ताहांत (वीकेंड) की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही एक्सपो में लोगों और परिवारों की भारी आवाजाही बनी रही।
एक्सपो परिसर में भवन निर्माण और घर की सजावट से जुड़े आधुनिक सामानों के स्टॉल लगाए गए हैं। आगंतुकों ने टाइल्स, मार्बल, आधुनिक दरवाजे-खिड़कियां, डिजाइनर फर्नीचर और सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) से जुड़े उत्पादों के स्टॉल्स का दौरा कर विस्तृत जानकारियां जुटाईं और अपनी पसंद के उत्पादों के बारे में पूछताछ की।
विशेष पैनल चर्चा का आयोजन: एक्सपो के दूसरे दिन स्थापत्य कला और निर्माण क्षेत्र के नए ट्रेंड्स पर एक विशेष पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अमित गर्ग, के. एस. चौहान, कुनाल शमशेर मल्ला, हरजीत सिंह, नितिन मेहता, अभिषेक तिवारी, अनिल शर्मा, दीपक गैरोला, सौरभ थपलियाल, डॉ. गौरव गोयल, ममता पांगती, विनय सिंह, नवीन पिरशाली और डी. के. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




