ऑल इंडिया स्वर्ण शिल्पी एकता मंच का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित, ज्वैलरी कारोबार की समस्याओं पर मंथन

देहरादून: शहर के कालूमल धर्मशाला सभागार में ‘ऑल इंडिया स्वर्ण शिल्पी एकता मंच’ के दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा स्वर्ण शिल्पी समुदाय एवं ज्वैलरी कारोबार से जुड़े कारीगरों व व्यापारियों की गंभीर समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

दो दिवसीय इस सम्मेलन की अध्यक्षता बरेली से पधारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीदास उपपति सिन्हा रॉय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सुनील मेसीन के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद सचिव अमजद अली ने प्रतिनिधियों को संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी उद्देश्यों की जानकारी दी।

देशभर से पहुंचे प्रतिनिधि सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, जोधपुर, आगरा, राजस्थान, हैदराबाद, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश और कोलकाता समेत देश के कई प्रमुख शहरों व राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर जोर बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्ण शिल्पी और ज्वैलरी कारोबार से जुड़े कारीगरों व व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने तथा कारीगरों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थिति इस अवसर पर मंच के संरक्षक पुरोप ज्योति मल्लिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीदास उपपति सिन्हा रॉय, सचिव अमजद अली, मोहम्मद रहमान, शेख जान मोहम्मद, मनोज मंडल, विकास रेजन बाग, मिराजुद्दीन मलिक, शेख शमीर हुदा, कार्तिक भौमिक, इलियास मुल्ला, शेख इकबाल हुसैन, मेघनाथ मंडल, अशरफ भाई चौधरी, संजय दास, आलमगीर मंडल, विश्वजीत बाग, जियाउर रहमान, अशराफुल हक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *