देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत आज पार्टी के महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता के नेतृत्व में जनरल महादेव सिंह मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री बबलू बंसल को सदस्यता अभियान के तहत बनाए गए सभी नए सदस्यों के फार्म सौंपे गये। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जीएमएस मंडल के सदस्यता प्रमुख बबलू बंसल ने सभी लोगों से फार्म लेते हुए कहा कि आप लोगों ने जो भी कार्य किया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आप लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य दिया है उसको बखूबी निभाया है। मैं हमेशा ही चाहूंगा कि ऐसे ही आप लोगों का साथ मुझे मिलता रहे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, समाजसेवी सचिन जैन, भारतीय जनता महानगर सोशल मीडिया के प्रभारी राहुल चैहान आदि उपस्थित रहे।

