होप समाजिक संस्था ने जरूरतमंदो को दी भोजन की सेवा

होप सामाजिक संस्था, कार्यालय -आराघर चौक, देहरादून: होप सामाजिक संस्था के संस्थापक पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज की प्रेरणा से होप सामाजिक संस्था देहरादून द्वारा कोविद कर्फ्यू महामारी काल के दौरान कोविड-19 के रोगियो तथा अन्य जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था निशुल्क की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष डॉ० सतीश अग्रवाल, मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा संगठन, देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि महानगर देहरादून में अनेक स्थानों पर सूचना प्रदान करने के पश्चात जहां से भी जानकारी मिलरही है, वहां जरुरत के मुताबिक दिन और रात का भोजन होप संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए संस्था के सम्मानित संरक्षक पूज्य १०८ श्री कृष्णागिरी महाराज,श्री हरिमोहन लोहिया एवं श्री एम एल जुयाल जी पूरी ऊर्जा के साथ सेवा का कार्य कर रहे हैं। संस्था के संरक्षक चंद्रगुप्त विक्रम ने बताया कि विगत लगभग 10 दिनों से जारी सेवा से अनेक जरूरतमंदों को समय पर भोजन उपलब्ध हो पा रहा है। संस्था के अध्यक्ष डॉ० सतीश अग्रवाल, वास्तुविद ने कहा कि संस्था संरक्षक श्री एम एल जुयाल जी द्वारा गौरव होटल में तैयार भोजन सूचना मिलने पर प्रत्येक कोविद रोगियों तथा जरूरतमंदों के आवास तक पहुंचाने का कार्य प्रतिदिन दोनों समय किया जा रहा है। निस्वार्थ सेवा के इस कार्य में नागरिक सुरक्षा संगठन देहरादून के भी अनेक वार्डन सहयोग कर रहे हैं। उपरोक्त जानकारी संस्था के महासचिव योगेश अग्रवाल द्वारा प्रदान सभी प्रमुख एवं लोकप्रिय समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ प्रस्तुत की गई। धन्यवाद । भवदीय योगेश अग्रवाल महासचिव होप सामाजिक संस्था, आराघर चौक, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *