
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना होगा। उन्होने कार्यकर्ताओ से आवाह्न किया कि सत्ता के बजाए राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और सेवाकार्य सराहनीय है। उन्होने बताया कि पार्टी की ओर से प्रदेश मुख्यालय के साथ ही जिलों मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर जरूरतमंदो की मदद की गई है। इसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर पांच हजार यूनिट से ज्यादा ब्लड एकत्रित किया गया। जबकि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने घरो में मास्क तैयार कर लोगों के बीच वितरित किया है। कार्यक्रम में पार्टी के महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि प्रदेश में ग्राम स्वास्थ स्वंय सेवक अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के दो लाख लोगों को मंडल स्तर पर प्रशिक्षण देने का काम किया जएगा। उन्होने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण के लिए गठित टीम में डाक्टर, भी शामिल होंगे।

