अंकिता भंडारी हत्याकांड सांसद डिंपल यादव ने सीएम को लिखा पत्र, न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर अब सांसद डिंपल यादव भी मुखर हो गई हैं मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मामले की न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने, सीबीआई जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है वहीं इस पर कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था घटना के बाद लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन लंबे समय बाद भी न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर लगातार चिंताएं सामने आ रही हैं परिवार आज भी बेटी को न्याय मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है और न्यायिक प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर गहरी चिंता जता रहा है उन्होंने कहा कि परिवार का मानना है कि जब तक दोषियों को दंड नहीं मिलता, तब तक उनकी पीड़ा कम नहीं हो सकती राज्य सरकार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने, सीबीआई जांच को समयबद्ध रूप से पूरा कराने तथा दोषियों को शीघ्र दंड सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *