यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन

देहरादून।लाखामंडल के यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बर्नीगाड़ कुआं महाविद्यालय के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लाखामंडल के सेरा ग्राउंड मिनी स्टेडियम में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। हेलीपैड पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा, सरिता पवार चौहान, अल्पना पवार, 24 गांव बौन्दुर खत की महिला मंगल दल, पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश, घनश्याम सहित समस्त यमुना घाटी की मातृशक्ति ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल से महज 5 किमी की दूरी पर डिग्री कॉलेज का उद्घाटन क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। इससे पहले बच्चों को देहरादून, विकासनगर जाना पड़ता था और कई बेटियां इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देती थीं। अब हर घर में पढ़ा-लिखा युवा होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, केंद्र व राज्य सरकार, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल और राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान का आभार जताया। भाजपा नेत्री
बचना शर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय बेटियों के लिए शिक्षा की नई रोशनी लाएगा। इस विकास के असली नायक युवा विधायक दुर्गेश लाल हैं, जिनकी अथक मेहनत से यह कॉलेज धरातल पर उतरा है। दुर्गेश लाल दिन-रात यमुना घाटी के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की मांग को विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री तक मजबूती से रखते हैं।समस्त क्षेत्रवासियों, लाखामंडल, चकराता और बौन्दुर खत की मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *