तीन दिवसीय ‘फ्यूचर यूथ लीडर्स बूट कैम्प’ का भव्य शुभारंभ, 35 युवा ले रहे नेतृत्व का प्रशिक्षण

देहरादून: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), देहरादून द्वारा शहर के एनजे पोर्टिगो होटल में तीन दिवसीय ‘फ्यूचर यूथ लीडर्स बूट कैम्प’ का आयोजन शुरू किया गया। इस विशेष बूट कैम्प में कुल 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और वक्ताओं द्वारा युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे भविष्य के कुशल युवा नेता के रूप में उभर सकें।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व जिला युवा समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना, सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा, देहरादून के उपनिदेशक अविनाश कुमार सिंह तथा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह बजवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बूट कैम्प के पहले दिन प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए तीन प्रमुख सत्र आयोजित किए गए:

  • प्रथम सत्र: डॉ. योगेश धस्माना ने युवाओं को संबोधित करते हुए नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन पर केंद्रित पहला सत्र लिया।

  • द्वितीय सत्र: सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा ने युवाओं को सामाजिक दायित्वों और कुशल नेतृत्व के गुर सिखाए।

  • तृतीय सत्र: तीसरे पहर के सत्र का संचालन निरंजन द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर माय भारत के राज्य निदेशक राहुल डबराल, माय भारत देहरादून टीम के सुमन सिंह बिष्ट, सुभाष खत्री, देव सिंह, देवेंद्र सहित कई अन्य सदस्य और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *