देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कूटरचित दस्तावेज बनाकर भूमि धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मामले का विवरण: वसुंधरा एनक्लेव निवासी वादी सचिन चंद (पुत्र स्व० दिनेश चंद) ने थाना बसंत विहार में तहरीर दर्ज कराई थी कि सत्यम पुंडीर (निवासी महारानी बाग, वसंत विहार) ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनके स्वर्गीय पिता के नाम के फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।

तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार में मु०अ०सं०- 156/26, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस (BNS) के तहत सत्यम पुंडीर व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना और खुलासा: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दो अन्य अभियुक्तों—दिलीप कुमार गुप्ता और कर्मदास—के नाम सामने आए। इन दोनों ने मुख्य अभियुक्त सत्यम पुंडीर के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

लगातार दबिश के बाद गिरफ्तारी: दोनों अभियुक्त घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:

  • दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड से गिरफ्तार किया।

  • कर्मदास को इंजीनियर एन्क्लेव क्षेत्र से हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. दिलीप कुमार गुप्ता (उम्र 31 वर्ष), पुत्र अशर्फीलाल गुप्ता, निवासी 87 त्यागी रोड, देहरादून।

  2. कर्मदास (उम्र 31 वर्ष), पुत्र जसवंत, निवासी 52 महारानी बाग, सिटी मार्केट, वसंत विहार, देहरादून।

पुलिस टीम:

  • उ०नि० सुनील नेगी (चौकी प्रभारी, इंदिरानगर)

  • का० अनुज

  • का० बिजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *