एम के पी इंटर कॉलेज देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ

देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) एम के पी रा इ का देहरादून राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर 2022 का समापन समारोह विद्यालय प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा मेयर नगर निगम देहरादून व विशिष्ट अतिथि रोहन चंदेल पार्षद उपस्थित हुए, कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दी प्रज्वलित किया, ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सरस्वती वंदना के साथ गढवाली और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, शिविर की स्वंय सेवी कुमारी खुशबू द्वारा सबसे पहले शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। 19 फरवरी को शिविर प्रारंभ हुआ, प्रथम दिन डॉ0 जोशी द्वारा छात्राओं को नशा मुक्ति एवं जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया, उन्होंने कहा कि छात्राएं परिवार में किस प्रकार अहम भूमिका निभा सकती हैं, दूसरे दिन डॉ0 ममता सिंह एसोसिएट प्रो0 से नशा मुक्ति पर पोस्टर बनवाए गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय दिवस तिलक राज गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
श्री संजय गर्ग दुवारा स्वयंसेवी छात्राओं को जीवन में किस प्रकार हम आगे बढ़े व शिविर से एक भी अच्छी आदत जीवन में उतारने की सलाह दी गयी। सांयकाल
श्री डी आर रवि जिला समन्वयक राo सेo योo ने शिविर का निरिक्षण किया। कार्यक्रम में अंजनी सहनी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लता हडाला द्वारा अन्त में आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। शिविर सफल संचालन में विधालय परिवार सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *