
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) प्रदेश भर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार राजधानी देहरादून समेत प्रदेश भर में सादगी से मनाया गया। अधिकांश जगह लोग कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए त्योहार मनाते दिखे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुस्लिम नागरिकों को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है। वहीं दूसरी ओर, हरिद्वार जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कोरोनो को देखते हुए ईदगाह कमेटी ने लोगों को ईद की बधाई देने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। कमेटी के पदाधिकारियों ने दुआ की कि जल्द ही इस महामारी से सभी को निजात मिले।

