
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘‘हरेला‘‘ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा, सुख-समृद्धि व जागरूकता का प्रतीक है। पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। साथ ही आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके, इसके लिए सबको पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा।

