मलिन बस्तियों के नियमितिकरण के लिए अध्यादेश लाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने सरकार की घेरेबंदी शुरू कर दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अध्यादेश को भाजपा का चुनावी स्टंट करार दिया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर 28 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घिराव करेगी। मालूम हो कि मलिन बस्तियों के मुद्दे पर बीते रोज कैबिनेट ने सर्वसम्मति से अध्यादेश लाने का निर्णय किया है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि मलिन बस्तियों पर सरकार की मंशा में खोट है। यदि सरकार वास्तव चिंतित थी तो उसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कानून के अनुसार नियमितीकरण करना चाहिए था। पर, सरकार ने केवल 3 साल के लिए व्यवस्था की है। यह खेल केवल निकाय, लोकसभा चुनाव के लिए रचा जा रहा है। कांग्रेस अध्यादेश की नीति का घोर विरोध करती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से जनहितों की अनदेखी कर रही है। जिससे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भोली-भाली जनता केे हितों से लगातार खिलवाड़ करती आ रही है। जिसके खिलाफ कांग्रेस बड़ा जनान्दोलन करेगी।
Related Posts
September 22, 2026
0

