देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम के सभी कोच मैनेजर और ऑफिशियल ने शाम को 5:00 बजे से ड्रॉ एंड बॉय निकालें और कल की प्रतियोगिता हेतु होने वाले मुकाबलों को सुनिश्चित किया इस प्रतियोगिता में 254 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें उत्तराखंड के जिलों एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेज की टीमों को लगाकर कुल 18 टीमें प्रतिनिधित्व कर रही हैं आज सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री विपिन बलूनी जी एवं उत्तराखंड खेल विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया कल दिनांक 5 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:00 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित अर्जुन अवॉर्डी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि तमाम गणमान्य खेल प्रेमी भी उपस्थित रहेंगे यह प्रतियोगिता सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून बॉक्सिंग संघ के समन्वय से देहरादून में ही आयोजित की जा रही है। सभी बॉक्सिंग के जुड़े पदाधिकारी एवं ऑफिशियल देहरादून पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर देहरादून बॉक्सिंग संघ के महासचिव दुर्गा थापा कोषाध्यक्ष उमेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष कैप्टन बी एस रावत कोच प्रदीप कुमार एवं तुषार जायसवाल प्रियंका सिंह अनिल कंडवाल सहित सभी रिंग ऑफिशियल उपस्थित रहे



