स्पेशल टास्क फोर्स/एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम द्वारा 10 किलो 268 ग्राम अवैध गांजा बरामद ,एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु STF द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15-03-2022 को कोतवाली नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 10किलो268 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार IPS, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड* द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य बढते नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसटीएफ के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धड़पकड़/गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में *देहरादून जिले में नियुक्त ADTF टीम द्वारा थाना कोतवाली देहरादून क्षेत्र मे गांधी ग्राम क्षेत्र पर संयुक्त चैकिग करते हुए अभियुक्त घनश्याम पुत्र रामपुकार कापर पता वार्ड संख्या 12 गांव पुरंहिया po हरानहिया सीतामढ़ी बिहार हाल पता शिववु कपूर पुत्र जीबच्च कपूर यामीन ढोल वाली गली गांधी ग्राम देहरादून
को 10 किलो 268 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली देहरादून में अभियोग पंजीकृत कराया गया है । इसके साथी शिवू की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी है ।
पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह मुनाफे के लिए यह गांजा बेचने का काम करता है। और धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा है ।
प्रभारी, एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की

वे नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें । नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें । नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड से सम्पर्क करें।
संपर्क: 0135-2656202
9412029536

गिरफ्तार अभियुक्त-
घनश्याम पुत्र रामपुकार कापर पता वार्ड संख्या12 गांव पुरंहिया po हरानहिया सीतामढ़ी बिहार हाल पता शिववु कपूर पुत्र जीबच्च कपूर यामीन ढोल वाली गली गांधी ग्राम देहरादून
फरार अभियुक्त
शिवू कपूर पुत्र जिबाच्छ कपूर पता कांवली रोड शिवाजी मार्ग देहरादून।

बरामदगी का विवरण –
10 किलो 268ग्राम अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए)

गिरफ्तारी एडीटीफ एसटीएफ पुलिस टीमः-
01- उप निरीक्षक विकास रावत
02 हे का प्रो चिरंजीत सिंह
03 का जय सिंह
04 का प्रदीप जुयाल
05 का दीपक नेगी
कोतवाली नगर टीम
06 si संजय रावत
08 का राजेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *