महात्मा गाँधी अमर रहे।
स्वतंत्रता संग्राम के समस्त सेनानी अमर रहे।
देहरादून :(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) पूरे देश के लिये एक गौरव पूर्ण दिन रहा। आज उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल ने अपने सभी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की याद में स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर महानगर काँग्रेस सेवादल ने क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
इस उपलक्ष पर राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में ध्वज वंदन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय काँग्रेस के महासचिव आदरणीय श्री हरीश रावत जी, उत्तराखंड काँग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी, उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री हीरा सिंह बिष्ट जी, उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री सजवाण जी रहे।
आज तिरंगा यात्रा से पूर्व राजीव भवन में ध्वजारोहण आदरणीय श्री प्रीतम सिंह द्वारा हुआ, ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस उपलक्ष पर कार्यक्रम में उत्तराखंड काँग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सूर्यकांत धस्माना जी, प्रदेश सचिव आदरणीय श्री टीटू त्यागी जी, उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश रस्तोगी जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा जी, प्रदेश सचिव श्री नीरज त्यागी जी, महिला प्रदेश सचिव श्रीमती अलका शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री किशनपाल जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री ललितमोहन थपलियाल जी, महानगर महासचिव श्री वनिष कान्त चहल जी, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
आज उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल महानगर के लिये गौरव पूर्ण रहा जिसमे काँग्रेस सेवादल के उत्तर भारत के प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह जी, उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल की नर्व नियुक्त प्रभारी बहन रेखा कश्यप जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के अंत मे उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष आदरणीय श्री राजकुमार यादव जी सेवादल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।


