

देहरादून: (पौड़ी) ज़िले में स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतज़ाम कर रहा है। इसके लिए पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार के बेस अस्पताल सहित अन्य ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए 15 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हरेन्द्र कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। यदि कोई बच्चा संक्रमित होता है तो उसके लक्षण माइल्ड से मॉडरेट नहीं होने देना चाहिए। इसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में ही करना चाहिए। वहीं ई.एन.टी. सर्जन डॉ मोहित बताते हैं कि यह वायरस नाक के रास्ते शरीर के अन्दर प्रवेश करता है। बच्चों पर इसका प्रभाव न पड़े इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को मास्क पहनने की आदत डाली जाए।

