चमोली जिले के सुमना हादसा: एसडीआरएफ टीमें घटनास्थल के करीब पहुंचीं, 32 लापता

sdrf ream rescue sumna disaster after avalanche hit chamoli - सुमना हादसा:  एसडीआरएफ टीमें घटनास्थल के करीब पहुंचीं, 24 घंटे बाद भी 32 लापता Photos

देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जिले के चीन सीमा के समीप सुमना में ग्लेशियर टूटने के बाद हुए हादसे में रेस्क्यू आपरेशन को एसडीआरएफ की भी दो टीमें गई हैं। इनमें नौ सदस्यीय एक टीम घटनास्थल के लगभग करीब तक पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ को बीती रात सवा दस बजे चमोली कंट्रोल रूम में सुमना से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली। वहां बीआरओ पुल का निर्माण करा रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि रात्रि में ही एक रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना की गई। रात में ही यह टीम जोशीमठ से लगभग 31 किलोमीटर आगे सुराईथोटा ग्रीफ के बेस कैंप पहुंच गई थी। इस बेस कैंप से लगभग 47 किमी आगे सुमना पोस्ट है।

शनिवार को रेस्क्यू टीम इंचार्ज हरक सिंह राणा ने सेटेलाइट फोन के जरिए पुलिस अफसरों को बताया कि नौ सदस्यीय टीम बर्फबारी से रास्ता अवरुद्ध होने की वजह से पैदल भाप कुंड पहुंची और ग्रीफ के 20 जवानों के साथ पैदल ही घटनास्थल की तरफ रवाना हो चुकी है। अपराह्न यह टीम घटनास्थल के लगभग समीप पहुंच चुकी थी। डीजीपी ने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम रैणी में नदी किनारे तैनात की गई, जबकि दो टीमों को मय रेस्क्यू उपकरणों व आवश्यक सामग्री के साथ वाहिनी मुख्यालय व सहस्त्रधारा पोस्ट पर अलर्ट में रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *