Exit Poll, उत्‍तराखंड में कांटे की टक्‍कर, जानें किसे कितनी सीटें

देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के अनुमान जारी किए गए। भले ही विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी और असल नतीजे सामने आएंगे, लेकिन किस राज्‍य में किसकी सरकार बन सकती है एक्जिट पोल (Exit Poll) से एक अनुमानित  तस्‍वीर सामने आती है। 

एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के अनुसार उत्‍तराखंड में कांग्रेस को 32-38, भाजपा को 26-32,आप को 2 जबकि अन्‍य को 03-07 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं इंडिया टीवी सीएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 37 से 41 सीटें, भाजपा को 25-29 जबकि अन्य को 2 से 4  सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 20-30, बसपा को 02-04 जबकि अन्‍य के खाते में 02 से 05 सीटें मिलने का अनुमान है।

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 26-30, कांग्रेस 35-40,आप  0,अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं .

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 जबकि अन्‍य को 3 सीटें मिल सकती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *