India:आंतकवाद की जड़ खत्म करने के लिए हम सबको एक होना जरूरी: ओम बिरला

देहरादून: (देवभूमि जनसांवद न्यूज़) अबू धाबी/नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि सभी देशों को आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और सतत विकास को हासिल करने के लिए सभी देशों के लिए आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना अनिवार्य
लोकसभा अध्यक्ष ने ये बातें संयुक्त अरब अमीरात में फेडरल नेशनल काउंसिल, उन्होंने आज अबू धाबी में एफएनसी के सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात में संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए, बिरला ने कहा कि भारत ने हमेशा आतंकवाद का विरोध किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और सतत विकास के लिए जरूरी है कि दुनिया के सभी देश आतंकवाद और उग्रवाद की चुनौतियों से लड़ने के लिए एक साथ आएं।

इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की। बिरला ने आगे कहा कि उग्रवाद और आतंकवाद के बढ़ते खतरों से लोगों की सुरक्षा के संबंध में भारत और संयुक्त अरब अमीरात की साझा चिंता वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य में दोनों देशों के बीच सहयोग को नया आकार दे रही है।

उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात की दोस्ती और साझेदारी का एक लंबा इतिहास रहा है, उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच विचारों की समानता ने इस रिश्ते को गहरा बनाया है। साथ ही, वरिष्ठ नेताओं और नागरिकों के एक-दूसरे के देशों की नियमित यात्राओं के कारण, दोनों देशों ने घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध और लोगों के बीच संपर्क विकसित हुआ है।

आर्थिक संबंधों को नया रूप देते हुए बिरला ने कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नए प्रयास तेज गति से किए जा रहे हैं और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण, भारत आज दुनिया का अग्रणी निवेश गंतव्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूएई की कंपनियां इसका लाभ ले सकती हैं। वे डिजिटल अर्थव्यवस्था, मानव संसाधन और स्मार्ट शहरीकरण के क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले नए अवसरों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *