देहरादून: आज कैंट बोर्ड गढ़ी कैंट देहरादून के पू. उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता तथा संस्कार भारती उत्तराखण्ड के प्रांतीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल श्री नरेश बंसल-मा०सांसद राज्यसभा से भेंट कर गढ़ी कैंट में कोविड अस्पताल की तैयारी लिये उनके आग्रह पर जो सांईलेंट 200 वाट का जरनेटर श्री अनिल बलूनी मा०सांसद की निधि से प्राप्त करवाने हेतु सांसद श्री नरेश बंसल जी का आभार व्यक्त किया।
संक्षिप्त भेंट वार्ता में सांसद श्री नरेश बंसल ने कहा जब समाजसेवी कार्यकर्ता श्री रोशन लाल अग्रवाल ,गौरव खण्डेलवाल व विष्णु गुप्ता जी ने मेरे समक्ष गढ़ी कैंट के कैंट अस्पताल को कोविद अस्पताल बनाने की चर्चा की, तो मैंने तुरन्त इनको आश्वस्त कर अविलंब सहयोग का वादा किया। परिणाम स्वरूप मात्र तीन दिन में ही जनरेटर सम्बन्धी कार्यवाही हो गई ।
मा. सांसद श्री नरेश बंसल से कोरोना के खिलाफ अन्य कारगर उपायों के विषय भी विस्तार से चर्चा हुई। उनसे प्रतिनिधियों द्वारा अस्पताल हेतु वेंटिलेटर/आक्सीजन सिलेंडर और उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध पर श्री नरेश बंसल,सांसद ने आश्वसत किया कि हास्पिटल तैयार हो जाने पर स्टाफ की नियुक्ति तथा आवश्यकतानुसार उपकरणों हेतु डिमांड आने पर जो भी सहयोग संभव होगा, किया जायेगा। इस अवसर पर राजभट्ट जी की गरिमामयी उपस्तिथि रही।


