देहरादून: हेलन केलर की जयंती के अवसर इस महान विभूति को श्रृद्धा पूर्वक स्मरण करने किया गया। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के अष्टावक्र सभागार में हेलन के दर जी को श्रद्धांजलि प्रदान करने हेतु संस्थान में पूर्वाह्न 11.30 बजे आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. हिमानग्शु दास तथा अन्य गणमान्य आगंतुकों द्वारा हेलन केलर भवन स्थित हेलन केलर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुखों की उपस्थिति भी अपेक्षित है।
इस शुभ अवसर पर सभी इच्छित कर्मचारी या कर्मचारी के परिवार के सदस्य उचित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं तथा हेलन केलर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
पुष्प अर्पित करने उपरांत सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच अष्टावक्र सभागार में हेलेन केलर के योगदान तथा उनके जीवन पर 12.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।
🙏💐🙏




