देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) परम पूज्य महंत व अखाड़ा परिषद के सम्मानित अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज अंग्रेजी नव वर्ष के प्रथम दिन श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया जिसमें विश्व कल्याण के साथ ही साथ अमर शहीदों के आत्मा की शांति कोरोना दिवंगतों की आत्मा की शांति के साथ ही बीमारी के तत्काल शांत होने जनजीवन सामान्य देश व प्रदेश की उन्नति आदि अन्य कामनाओं की प्रार्थना की गई
प्रातः में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
दिनेश पुरी जी में अवगत करवाया कि आज प्रातः में श्रद्धालु व सेवादार मंदिर में एकत्र हुए इसके पश्चात पवित्र गंगा जल दूध दही घी शक्कर पंचामृत इत्यादि से भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया इसी के साथ महामृत्युंजय मंत्र ओम नमः शिवाय व वैदिक मंत्रोचार विद्वान आचार्य द्वारा किए जा रहे थे रुद्राभिषेक के पश्चात आरती हुई और सभी को हलवे के मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया
आम श्रद्धालुओं की रही भीड़
आज अन्य दिनों की अपेक्षा में श्रद्धालुओं की मंदिर में भीड़ रही श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल दूध, दही बेल बेलपत्र पुष्प पुष्प माला इत्यादि से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की
मां वैष्णो देवी मैं हूई दुर्घटना पर दुख प्रकट किया गया इस घटना में दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई
इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी आचार्य भारत भूषण पाठक नवीन गुप्ता दिलीप सैनी विकी गोयल अनुराग गुप्ता सुमन लाल गर्ग शिवम देवेंद्र अग्रवाल अनुराग अग्रवाल दीपक मित्तल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता संजय कुमार गर्ग इत्यादि सरदार हुआ सेवादार उपस्थित रहे
संजय गर्ग सेवादल


