देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (AAP) का कारवां लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी के देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय एक और बड़ी मजबूती मिली, जब स्थानीय नेता नवीन बिष्ट जी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह मिलन समारोह पार्टी की जनहितकारी नीतियों और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की ‘ईमानदार और काम की राजनीति’ से प्रेरित होकर आयोजित किया गया।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ स्वागत
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी महिंदर यादव (Mahinder Yadav), प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज (Yuvraj Bhardwaj) और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसौदिया (Uma Sisodiya) विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्रदेश व जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन बिष्ट जी और उनके साथियों का पार्टी में भव्य स्वागत किया गया।
पार्टी नेतृत्व ने इस दौरान नवीन बिष्ट जी को देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है, ताकि संगठन को धरातल पर और अधिक धार दी जा सके।
बदलाव की बयार: शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मुख्य मुद्दा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता को बेहतर शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं के लिए रोजगार और एक ईमानदार राजनीति की आवश्यकता है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि नवीन बिष्ट जी के पार्टी में शामिल होने से देहरादून कैंट में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
‘अब वक्त है उत्तराखंड के नवनिर्माण का, अब वक्त है बदलाव का’ के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान ‘आम आदमी पार्टी – ईमानदार राजनीति, बेहतर भविष्य’ का संकल्प दोहराया गया।



