देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) मैं आपका बेटा आपका भाई दिनेश रावत मेरे साथ पिछले कई दिनों से लगातार दिन-रात कार्य कर रही देवतुल्य जनता, कार्यकर्ता बंधु, मेरे साथीगण, मित्र व परिवारजनों का मैं अपने दिल की गहराइयों से आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
34 वर्षो से जिस संगठन के लिए कार्य किया उसको छोड़ने से लेकर चुनाव पूर्ण होने तक हर सुख दुख हमने साथ देखा और मैं आप सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करता हूं कि मैं आगे भी आप सभी की सेवा में सदैव उपस्थित रहूंगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सच्चाई की जंग, यह विकास की जंग, परिवर्तन की जंग हम ज़रूर जीतेंगे।

