गुरुग्राम। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार देर रात बिनौला गांव के पास एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद करने में कामयाब रही। इस मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गजेंद्र सिंह ने कहा, हम मृतकोंकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार राजस्थान में पंजीकृत है और उस पर राजस्थान की नंबर प्लेट है।
Related Posts
August 13, 2026
0

