5 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह को लेकर बैठक

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में आज सेवा दल की बैठक में आगामी 22 मई 2022 को होने वाले पांच कन्याओं के सामूहिक विवाह के आयोजन को अंतिम रूप दिया गया

5 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा की बचत धनराशि और श्रद्धालुओं के सहयोग से आगामी रविवार 22 मई 2022 को 5 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन सेवा दल द्वारा करवाया जाएगा कार्यक्रम प्रारंभ प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा यह आयोजन होटल वायसरॉय इन, निकट निरंजनपुर सब्जी मंडी सहारनपुर रोड देहरादून में होगा

लगभग 19 8 कन्याओं का विवाह अथवा उस में सहयोग करवा चुका सेवादल

सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि गत लगभग 15 वर्षों से अभी तक 200 कन्याओं से भी अधिक कन्याओं का विवाह अथवा उनके विवाह में भागीरथी सहयोग सेवा दल द्वारा किया जा रहा है

पूरे वर्ष करवाता रहता है विवाह

धार्मिक संस्थाओं में मात्र जय नाथ महादेव जी सेवादल एक ऐसी संस्था है जहां पूरे वर्ष भर कन्याओं के विवाह के आयोजन किए जाते रहते हैं जो आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे इसके पश्चात कन्याओं का विवाह माहा जून 2022 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा जिसके पंजीकरण 25 मई से प्रारंभ हो रहे हैं

जनपद वासी कर रहे हैं बढ़-चढ़कर सहयोग

सेवा दल द्वारा यह भी अवगत करवाया गया कि कन्याओं के विवाह को लेकर जनपद में बेहद उत्साह है उनके लगातार फोन वस्तुएं सामग्री कन्याओं के विवाह में सहयोग के लिए आ रहे हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं

भेंट होगी दैनिक उपयोग की सामग्री

सेवादल द्वारा अवगत करवाया गया की सेवादल दहेज प्रथा का विरोध करता है लेकिन यदि कोई स्वेच्छा से भेंट स्वरूप कन्याओं को दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट कर सकता है और सभी को भोजन की व्यवस्था होगी

श्रीपृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर से होगी विदाई

कन्याओं की विदाई श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी के दर्शन पूजा अर्चना करने के पश्चात श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून से की जाएगी यह जानकारी सेवा दल द्वारा दी गई
मैं सर्व श्री दिगंबर दिनेश पुरी जी दिगंबर भागवत पुरी जी नवीन गुप्ता राजेंद्र आनंद सचिन गुप्ता अनुराग गोयल विकी गोयल दिलीप सैनी अनुराग अग्रवाल आदित्य अग्रवाल शैलेंद्र सिंगल दीपक मित्तल प्रीति गुप्ता एडवोकेट राजकुमार गुप्ता अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे संजय गर्ग सेवादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *