भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी, उत्तराखंड इकाई की महिला मोर्चा ने की बैठक

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी, उत्तराखंड इकाई की महिला मोर्चा एक्जीक्यूटिव सदस्यों की एक मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रमा गोयल जी के नेतृत्व में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। देहरादून से थोड़ी दूर बस्तियों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भी विचार किया गया।
साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों एवम् सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए जून महीने में एक कार्यक्रम की योजना बनाई गई।
इस सदस्य की बेटी का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मीटिंग में रमा गोयल, अंतेजा बिस्ट, बिमला गौड़, परवीन शर्मा, मंजू गुप्ता, अमिता गोयल, राखी गुप्ता एवम् उनकी बेटियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *