देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) अग्रवाल समाज देहरादून द्वारा आज महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कार्यक्रमों के क्रम में आज श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह व जीवन से जुड़े प्रसंग राज पैलेस गुरु रोड देहरादून में प्रारंभ हुए जो आज से आगामी 24 सितंबर तक 3:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रतिदिन होंगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को समर्पित होगी
तिरंगा कलश यात्रा
इसी कर्म में आज हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून से 108 महिलाओं की तिरंगा कलश यात्रा कथा स्थल तक संपन्न हुई जिसमें आगे आगे शीश पर भागवत ग्रंथ व अग्र भागवत ग्रंथ को लेकर कथा के मुख्य यजमान व श्रद्धालु चल रहे थे और उनके पीछे पीछे मातृशक्ति पीले रंग के विशेष परिधान में शीश पर सुंदर कलश को अपने शीश पर धारण कर महिलाएं व अंत में दिव्य रथ में श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री ऋषि कृष्ण जी महाराज चल रहे थे
यात्रा ने कथा स्थल में आकर विश्राम किया कलशो को व्यासपीठ पर विराजमान किया गया इसके पश्चात पूजा व्यास जी ने कथा की अमृत वर्षा की
पवित्र भागवत कथा पूजा अर्चना
इससे पूर्व पूज्य ग्रंथों की व व्यास जी की तिलक लगाकर माल्यार्पण पर पूजा अर्चना की गई सभी को प्रसाद वितरित किया गया बैंड बाजे ढोल नगाड़े के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम जय हो लड्डू गोपाल हमारे शहीद अमर रहे जोरदार जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ हुई
सीमाओं पर लड़ रहे जवानों व अमर शहीदों को रही समर्पित
आज की कलश यात्रा विशेष रूप से सीमाओं पर लड़ रहे जवानों को अमर शहीदों को समर्पित रही
श्री राधे कृष्ण की झांकी ने किया मोहित
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल जी फतेह चंद गर्ग सतीश कंसल अमित गोयल कपिल गुप्ता सोहन लाल अग्रवाल सुनील कुमार अग्रवाल ( मुख्य यजमान ) रितु गोयल रीना अग्रवाल आभा अग्रवाल इंदू मोनिका अग्रवाल रीना सिंगल अपर्णा गोयल कमलेश निर्मल गोयल मेघा गर्ग रीना मित्तल निशा रमेश गुप्ता अजय देवगन विनीत गुप्ता योगेंद्र गुप्ता उमेश गौरव मित्तल विजय गुप्ता एडवोकेट विकी गोयल नवीन गुप्ता अनुराग अग्रवाल महेश चंद्र गर्ग महावीर अरुण अग्रवाल संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित उपस्थित रहे
दोस्त को तो जाट बंधु दिनांक 19 सितंबर 2022 को राज पैलेस गुरु रोड देहरादून में कथा में साईं 3:00 से 6:00 बजे तक सादर आमंत्रित हैं संजय कुमार गर्ग कार्यक्रम संयोजक

