
देहरादून, रूद्रप्रयाग (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) भारतसरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना का जागरूकता शिविर 20.09.2022 को मुख्य अतिथि श्रीमती शैला रानीरावत जी विधायक केदारनाथ की गरिमामय उपस्थितिमें ग्राम बोरादुर्गाधार,जिला-रूद्रप्रयाग में आयोजित किया गया,जिसमें तीन ग्राम सभाओं-बावई,बोरा,एवं मायाकोटी के ग्रामीणो द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक श्री बी.एस. कण्डारी द्वारा योजना की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि उनका विभाग जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला ग्रामोद्योग कार्यालय एवं बैंकों केसहयोग से पीएमईजीपी योजना को उत्तराखंड राज्य के सभीजनपदों में
संचालित की जा रही है जिसके द्वारा बेरोजगार युवाओ -युवतियों को स्वययं के छोटे-छोटे उद्योग स्थाापित कर
स्वसरोजगार के स्वेर्णिम अवसर प्रदान किया जा रहा है, इस योजना में अधिकतम 50 लाख तक का उद्योग स्थापित किया जा सकता है, जिस के लिए विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए 35%अनुदान उनके विभाग द्वारा दिया जाता है तथा यह योजना सरलता से बेरोजगार युवाओं तक पहुंचे, उसके लिए आवेदन ऑनलाइन करने का प्रावधान है तथा आवेदन करने की तिथि से 56 दिनों के भीतर जिसमें 30 दिनों के भीतर बैंकों द्वारा ऋण स्वीधकृत करने की समय सीमा है तथा बैंकों द्वारा ऋण की प्रथम किस्तंनिर्गत करने पर 35% अनुदान उनके विभाग द्वारा प्रारम्भ
में ही उद्यमी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शैला रानीरावत क्षेत्रीय विधायक केदार क्षेत्र ने जागरूकता शिविर में उपस्थित क्षेत्र के सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया कि आजादी के अमृतमहोत्सव के स्वर्णिम काल में भारतसरकार की यह योजना पर्वतीय क्षेत्र के बेरोजगार युवा-युवतियों को अपने ही क्षेत्र में स्वयं का उद्योग स्थाापित कर स्वरोजगार के साथ साथ अन्य लोगोंको भी रोजगार का अवसर प्रदान करती है तथा इस योजना का लाभप्राप्तकर पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोकने का सशक्त एवं कारगर माध्यम है, जिसमें 35 %अनुदान एक मुफ्त भारत सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के खातेमें जमा की जाती है तथा उन्होंने इस योजना कालाभ लेनेका आहृवान किया गया।जागरूकता शिविर में श्री जे.एस.मलिक, सहायक निदेशक द्वारा पी.एम.ई.जी.पी.योजना की विस्तृत जानकारी के साथ आनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।जागरूकता शिविर में श्री एच सी हटवाल,महाप्रबंध, जिला उद्योग केन्द्र तथा श्री हरीश आर से टी भारतीय स्टेट बैंकने योजना की विशेषताये एवं उनके स्तर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। अवसर पर श्री विवेक ग्रेवाल जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा बैंकौ के स्तर पर पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री डी डी जमलोकी,जिला समन्वयक द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अर्जुननेगी,श्री हरीश गुसाईं, उप प्रधान,बोरा, श्रीमती देवेश्वरी राणा ग्रामप्रधान, बावई तथा ग्रामप्रधान, मायाकोटी सहित लगभग 100 से अधिक महिला, पुरूष एवं युवा-युवतियों ने प्रतिभाग किया।

