केदारनाथ से गुप्तकाशी जाते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त, सात की मौत

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उड्डयन श्री सी.रविशंकर ने हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि #Kedarnath से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु हुई है। दुर्घटना आज प्रातः लगभग 11:40 बजे हुई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित गुजरात के तीन और कर्नाटक, झारखण्ड के एक-एक यात्री सवार थे। एक अन्य यात्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर पर जॉंच बिठाई गई है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *