उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन पर्व पर कैंप का किया आयोजन

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल एवं प्रथम स्वास फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन पर्व पर परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में आज मंदिर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों संख्या में लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया

429 लाभार्थियों ने उठाया लाभ

कार्यक्रम संयोजक अनामिका जिंदल संजय कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि आज प्रातः से ही मंदिर में लाभार्थियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था जो लगातार 2:00 बजे तक बढ़ता चला गया इस शिविर में 429 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाकर इस शिविर का लाभ उठाया शिविर का आयोजन साईं लगभग 4:00 बजे तक चलता रहा

महंत इंद्रेश अस्पताल के लगभग 12 चिकित्सकों की टीम ने किया परीक्षण
जिसमें जगत बंधु सेवा ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा

दवाइयां आदि भी निशुल्क

सुमित प्रजापति जी ने अवगत करवाया कि शिविर में चिकित्सिय परामर्श के आधार पर हजारों रुपए की दवाइयां भी निशुल्क लाभार्थियों को प्रदान की गई

मोतियाबिंद के ऑपरेशन 30

शिविर में लगभग तीस मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे ऐसा परामर्श शिविर में आए चिकित्सकों ने मरीजों को दिया इसमें ऑपरेशन व रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क होगी

दो ऑपरेशन होंगे कार्निया

दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

इससे पूर्व आज प्रातः में माननीय अशोक वर्मा दिगंबर भागवत पुरी जी दिनेश बर्थवाल डॉ मुकुल शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी विशंभर बजाज कार्यक्रम संयोजिका अनामिका जिंदल कुमार गर्ग विक्की गोयल आदि के साथ ही अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि वह पदाधिकारियों ने भगवान पृथ्वीनाथ महादेव जी के दर्शन कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

दुआ भी और दवा भी

अशोक वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि देवस्थान में इस प्रकार के लगने वाले शिविर में मरीजों को शीघ्र ही लाभ प्राप्त होता है क्योंकि यहां दवा के साथ ही साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद अर्थात दुआ भी प्राप्त होती है इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए

2 मरीजों के कानिया के ऑपरेशन भी हॉस्पिटल में निशुल्क किए जाएंगे

माननीय मेयर महोदय ने भी कराया चेकअप

कैंप में माननीय महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने अपना बी0 पी0आदि चिकित्सक महोदय से चेक करवाया

माननीय गणमान्य में भी लगाई हाजिरी

जनपद देहरादून के मेयर माननीय सुनील उनियाल गामा जी केंट विधायिका माननीय श्रीमती सविता कपूर के साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र पुंडीर पार्षद अजय सिंघल पार्षद विमला गॉड पूर्व पार्षद सुशील गुप्ता आप पार्टी के नेता रविंद्र आनंद श्री श्याम सेवा मंडल से हरि भाई श्री श्याम प्रेमी से दीपक गर्ग, डॉक्टर सोनिया आनंद सुनील अग्रवाल शरद नागलिया अनिल वर्मा महाकाल के भक्तों से अंकुर जैन दीपक जेट्टी महाकाल के दीवाने से रोशन राणा और बाबा बालक नाथ आयोजन समिति से महेंद्र बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से अरुण शर्मा राजीव जयसवाल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल महामंत्री फतेह चंद गर्ग महिला अध्यक्षा रितु गोयल श्री राम लीला कला समिति से राकेश महेंद्रु सोम प्रकाश शर्मा ममता अग्रवाल ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं लाभार्थियों को दी

हुआ सम्मान

इन सभी का पटका ,प्रतीक चिन्ह और एक पौधा भेंटकर स्वागत भी किया गया
कार्यक्रम में दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट,अनामिका जिंदल बबीता गुप्ता इंदु शर्मा भक्ति कपूर प्रीति गुप्ता निशा शर्मा शशि गर्ग आदित्य अग्रवाल विकी गोयल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता राकेश मित्तल अंकुर जैन दीपक जेटी रविंद्र रस्तोगी कान्हा मित्तल हर्ष अग्रवाल कमलेश अग्रवाल फतेह चंद गर्ग, सुनील अग्रवाल डॉक्टर सोनिया आनंद अनिल वर्मा अजय गोयल प्रमोद गुप्ता शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति मनोज गोयल शरद नगरिया रितु गोयल विवेक मोहन श्रीवास्तव रवि शरण श्रीवास्तव अनुराग अग्रवाल ललित शर्मा सुनील गोयल विजय गुप्ता मान कौल, निमिश, नीरा, सुमन पाण्डे, रीता कपूर, अरुण चावल। , सुमन जैन, अमिता, विनीत, मुकुल शर्मा, सोनिया आनंद ,आदि उपस्थित रहे
संजय कुमार गर्ग सेवादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *