देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पिछले कई दिनों से मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ दिख रही है, जिससे संस्थान में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार ने 15 जनवरी तक परिसर में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।


