देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय, (भारत सरकार) श्री विनीत कुमार ने भोगपुर कताई प्रशिक्षण केन्द्र, उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, देहरादून का दौरा किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यरत सभी कारीगरों से बातचीत की तथा महिलाओं एवं सूत कातने वालों/बुनकरों से पूरी जानकारी ली. श्री विनीत कुमार ने अपने बहुमूल्य सुझाव देते हुए प्रशिक्षण केन्द्र के निरीक्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। खादी को नई पहचान मिले इसके लिए आवश्यक पहल की जाए। राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, देहरादून को बोर्ड के साथ हर तरह से सहयोग करने और लंबित दावों को प्राथमिकता के आधार पर अपलोड करने और वर्कशेड कार्यक्रम के तहत नए लक्ष्यों की मांग करने के निर्देश दिए।
आज के कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय, (भारत सरकार) श्री विनीत कुमार के साथ राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय, ( भारत सरकार) देहरादून प्रभारी निदेशक राम नारायण एवं डॉ. संजीब राय, निदेशक/प्राचार्य , खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, हल्द्वानी , खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के तकनीकी कर्मचारी, खादी बोर्ड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अलका पाण्डेय, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कताई शिक्षक आशु खंडूरी, डी.एस.आई. बोनल, खादी संस्था एसोसिएशन के प्रवीण डबराल, अध्यक्ष सोमपाल, संजय तोमर जी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे । डॉ. अलका ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।





