स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी के जनदिवास पर किया बरातघर का लोकार्पण

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी के जनदिवास पर किया बरातघर का लोकार्पण ।
आज दिनांक 7-1-23 को कैंट विधानसभा के केहरी गाव क्षेत्र में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास योजना के अंतर्गत कैबिनेट मंत्रि श्री गणेश जोशी जी एवम क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने नवनिर्मित हरबंस कपूर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया ।

इस अवसर पर श्री गणेश जोशी जी ने बताया कि इस बारातघर के निर्माण में स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी का बहुत योगदान रहा है पहले एक तल बनाया फिर दुबारा प्रयास किया प्रथम तल बना , वो हमेशा अनुसूचित जाति की चिंता करते थे ।
हमारी सरकार का प्रयास है की अनुसूचित जाति क्षेत्रो में चहुमुखी विकास हो बारातघर निर्माण से हजारों गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा और शादी ब्याह जैसे अवसरों पर उन्हें किसी बारातघर में नही जाना पड़ेगा ।
मोदी जी ने कहा था ये दशक उत्तराखंड का दशक है हम उस ओर आगे बढ़ रहे है ।

श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि मेरा प्रयास है कि स्वर्गीय कपूर साहब के कामो को आगे बढ़ाना है । हम जल्द ही प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम बनाने जा रहे है ।

इस अवसर पर श्री हरीश कोहली, श्री कमल राज जी, सुमित पांडेय, श्री जगदीश जी, श्री मति शीला, श्री विस्क्य खन्ना, श्री संतोष कोठियाल, श्री सुमित पांडेय, संजय गुप्ता,खिलाप बिष्ट, बच्चन सिंह नेगी, संजय अरोरा आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *