देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) मंदिर का वार्षिकोत्सव तथा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री रामकथा में श्रृद्धालू हुए राममय, श्री गुरु गोरखनाथ गोगा जाहरवीर मंदिर, खुडबुडा मौहल्ला देहरादून में अयोध्या से अपनी टीम के छः संगीतज्ञों के साथ पधारे स्वामी श्री आशीष देवजी श्रीराम जन्म की कथा को बड़े रोचक स्वरूप में प्रस्तुत किया। उनकी भजन संगीत और रोचक प्रसंगों की संगीतमय त्रिवेणी सुनकर उपस्थित श्रद्धालू भक्ति भाव में रम गए। श्रीराम कथा में अवतारी श्री राम के महत्व का बहुत सुंदर वर्णन से श्रृद्धालू स्रोताओं लाभान्वित हुए। कथा श्रवण हेतु पधारे माताएं बहनें तथा अनेक नागरिक उपस्थित थे। श्री राम कथा के आयोजन में प्रधान मोती दीवान,मंत्री नरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट,कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद गुप्ता,नीरज वर्मा, श्रीमती राखी शर्मा,राजीव रस्तोगी, अशोक गुप्ता, सुभाष शर्मा आदि अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता योगेश अग्रवाल ने सभी प्रमुख एवं लोकप्रिय समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ प्रेषित की।

