कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड न० 43 का किया दौरा

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) वार्ड 43 द्रोणपुरी के न्यू पटेल नगर में भू-धसाव के कारण एक मकान और दुकान तथा सड़क के धस जाने की जानकारी मिलने पर आज विधायक सविता कपूर ने क्षेत्र का दौरा किया और वहां के हलातो का जायजा लिया। और मकान में रह रहे लोगो से बात की तथा संबधित अधिकारियो को अवगत कराया। साथ ही तुरंत समाधान के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने बताया की यह समस्या कई दिनों पहले से थी हमने अवगत भी करा दिया था। यहां पर रह रहे लोगो में भय बना हुआ है। ना जाने कब कोई बड़ा हादसा हो जाये। महानगर संयोजक सोशल मीडिया आशीष शर्मा भी साथ रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री अतुल कपूर जी, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया रंजीत सेमवाल , पार्षद रजनी देवी, रोहित मौर्या , महिपाल , राहुल चौहान, सुबोध पुण्डीर, राजेश चौधरी , संजय गुप्ता , मनोज एवं वार्ड के कार्यकर्ता बंधु एवं छेत्रवासी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *