
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कालाढूंगी विधानसभा के मंडल #बिठोरिया में वरिष्ठ कार्यकर्ता सरदार श्री शमशेर सिंह जी के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और आम जनमानस के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम “#Mankibaat” के 103वें संस्करण में उनके विचारों को सुना!
मा. प्रधानमंत्री जी ने बाबा अमरनाथ व काशी विश्वनाथ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या, 01दिन में उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड, देशभर में नवनिर्मित अमृत सरोवरों माध्यम से संरक्षण व संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा किया!
साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रकृति संरक्षण और बारिश के मौसम में आए परेशानियों का जिक्र किया!
वहीं पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की!
निश्चित ही माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों और भावनाओं को सुनकर हम सभी के भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार होता है!
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश गौड़ जी, महामंत्री श्री दीपक सनवाल जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री नंद किशोर बुडलाकोटी जी, बूथ अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अगन देवया जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंपा नेगी जी,जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

