अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने सिम्बल ऑफ नॉलेज भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना ड़ी.एल.रोड /अम्बेडकर चौक पर की गई

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) अम्बेडकर युवक संघ के आह्वान पर ड़ी.एल.रोड /अम्बेडकर चौक पर एकत्रित हुए और पहले से लायी गयी भीम काय मूर्ति की स्थापना की गई । इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता का हुजूम उमड़ पड़ा और बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहे जबतक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारे लगाए गए इस अवसर पर अम्बेडकर युवक संघ के अध्यक्ष बंटी कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि लंबे इंतजार के पश्चात जनता की मांग पूरी हुई है उन्होंने कहा कि इस काम मे अम्बेडकर यूवक संघ की मांग पर स्थाननिय विधायक माननीय खजान दस द्वारा कार्यवाही की गई तब लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुमति दी गयी उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पूरी हुई है उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मूर्ति लगाने का विरोध कर रहे है जो कि गलत ही नही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने उनसे भी अपील की कि वे भी इस सुभ काम मे हिस्सेदारी करें ।
इस अवसर पर मिष्ठान वितरित किया गया व खुशी मनाई गई । उन्होंने बताया कि वे एक बड़ा समारोह करेंगे व मूर्ति को बड़े ही भव्य मंच का निर्माण कर उस पर यह मूर्ति लगाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *