15 अगस्त की तैयारियों को लेकर मां शाकुंभरी देवी सांस्कृतिक सेवा समिति की हुई बैठक

देहरादून,(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) मां शाकुंभरी देवी सांस्कृतिक सेवा समिति देहरादून की बैठक आज तिलक रोड कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें आगामी 15 अगस्त के पावन पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन करने पर सर्व सम्मति बनी

मेरा देश मेरी माटी की तर्ज पर होंगे कार्यक्रम

समिति के अध्यक्ष बालेश गुप्ता ने अवगत करवाया की इस वर्ष मां बृजेश्वरी देवी योगमाया मंदिर खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून मैं होने वाले कार्यक्रम मेरा देश मेरी माटी की तर्ज पर होंगे प्रातः मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण होगा और इसी के साथ देशभक्ति के गीत गाए जाएंगे सभी को मिष्ठान का प्रसाद वितरित होगा

सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर देश प्रेम से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे

समाजसेवियों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा इस अवसर पर सुधीर जैन बालेश कुमार गुप्ता कपिल गुप्ता मोती दीवान विनोद कश्यप शिवम गुप्ता प्रेम प्रकाश जोशी जितेंद्र मलिक दयाल चंद्र गुप्ता गजेंद्र सिंह कश्यप अनिरुद्ध जिंदल राकेश दिलावरी नीलम गुप्ता शशि जैन मीना गुप्ता यशोदा कश्यप निर्मल दीवान सचिन जैन के साथ ही संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *