
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) शहर में लगातार साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर साइबर पुलिस एसटीएफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन साइबर अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता ना होना इसका एक बड़ा कारण है। इसको लेकर एसटीएफ,एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है और इसके केसेस बढ़ रहे हैं साथ ही साइबर अपराधी लगातार अपना साइबर ठगी करने का तरीका बदल रहे हैं। इसके बचाव का एक बड़ा कारगर तरीका है लोगों में जागरूकता और इसी को लेकर हम समय-समय पर लोगों को जागरुक करते रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी हम जागरूकता फैलाते हैं। इसी के तहत हमने एआई बेस्ड कॉमिक्स की शुरुआत करी है, जिसे हम हर सप्ताह जारी करते हैं। हमारी लोगों से यही अपील है कि जितने आप जागरूक होंगे उतना ही इस साइबर अपराध को नियंत्रित किया जा सकता है।

