डेंगू का लारवा मिलने पर नगर निगम कर रहा चालान की कार्रवाई : नगर आयुक्त

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, जहां लगातार जगह-जगह फागिंग और लार्वीसाइड का छिड़काव किया जा रहा है, वही डेंगू का लारवा मिलने पर चालान कर कार्रवाई की जा रही है, नगर निगम द्वारा डेंगू लार्वा पाए जाने पर अब तक करीब 400 चालान किए जा चुके हैं, जिसमें निगम द्वारा 12 लाख की धनराशि जुटाई गयी है, इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मिलकर लोगों को डेंगू के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। नगर आयुक्त मनोज गोयल ने कहा कि डेंगू को लेकर जो हमारे द्वारा कार्रवाई की जा रही है अब उसका परिणाम दिखने लगा है। इसके अलावा लोगों में भी व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डेंगू से बचाव को लेकर प्रचार- प्रसार के लिए अतिरिक्त वाहन भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही आशा कार्यकरती भी घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं। जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। लारवा नष्ट करने के लिए प्रत्येक वार्ड में जाकर लार्वा साइडल का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह शाम भी लगातार फॉगिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *