
देहरादून, ( देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नव गठित उत्तराखंड के पहले अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरण चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताया।
अपने शोक संदेश मे भट्ट ने कहा कि शर्मा जमीनी नेता रहे है और उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से राज्य मे भाजपा एक मजबूत आधार स्थापित करने मे सफल रही। उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश मे भी उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय का जिम्मा संभाला और उस दौर मे अनेक उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि स्व. शर्मा प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओ के लिए सदैव प्रेरणा के विंदु रहेंगे।

